February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

12 बजे रुद्रपुर पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,पुलिस लाइन में उतरेगा हेलीकॉप्टर

भाजपा देवभूमि उत्तराखण्ड में विजय का शंखनाद करने के लिए तैयार : धामी  
रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को रुद्रपुर में मोदी मैदान में आयोजित भाजपा की शंखनाद रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की रैली को लेकर पुलिस प्रशासन चौकस है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकाॅप्टर पुलिस लाइन में उतरेगा। यहां से प्रधानमंत्री मोदी कड़ी सुरक्षा के बीच कार से दोपहर 12 बजे सभास्थल पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री करीब 45 मिनट तक मंच पर रहेंगे। प्रधानमंत्री के हेलीकाॅप्टर लैंडिंग को देखते हुए पुलिस लाइन रोड को चमकाया गया है।
सोमवार को रुद्रपुर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी  ने रुद्रपुर में होने वाली जनसभा से पूर्व आज तैयारियों का निरीक्षण किया। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में भाजपा देवभूमि उत्तराखण्ड में विजय का शंखनाद करने के लिए तैयार है। पार्टी के सभी कर्मठ कार्यकर्ता ‘अबकी बार 400 पार’ के संकल्प को पूर्ण करने के लिए पूरे मनोयोग से जुटे हुए हैं। सरकार की योजनाएं गिनाते हुए कहा कि यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। नकल अध्यादेश, दंगा निरोधी कानून, धर्मांतरण रोकने के लिए सख्त कानून लाने के साथ ही अभियान चलाकर हजारों एकड़ जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है।
रुद्रपुर में पीएम नरेंद्र मोदी की शंखनाद रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री की रैली को देखते हुए मंगलवार को रुद्रपुर और किच्छा नो ड्रोन जोन घोषित रहेगा। इसके साथ ही एंटी ड्रोन यूनिट की निगहबानी भी रहेगी। प्रधानमंत्री की रैली को देखते हुए मंगलवार को रुद्रपुर और किच्छा नो ड्रोन जोन घोषित रहेगा। इसके साथ ही एंटी ड्रोन यूनिट की निगहबानी भी रहेगी। फ्लीट की रिहर्सल कर चिह्नित की गई कमियों को दूर किया गया। रुद्रपुर शहर में सभी मालवाहक वाहन (छोटे और बड़े मालवाहक) पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। रैली को लेकर रूट डायवर्जन किया गया है। रैली को लेकर पुख्ता सुरक्षा की गई है। पांच एसपी, 12 एडिशनल एसपी, 18 सीओ और पांच कंपनी पीएसी तैनात की गई है। क्यूआरटी, एटीएस सहित अन्य टीमें भी तैनात होंगी। रैली में भारी भीड़ पहुंचने को लेकर रूट डायवर्जन किया गया है। मंगलवार को किच्छा और रुद्रपुर नो ड्रोन जोन घोषित किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एपी अंशुमन ने पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के प्रति संवेदनशीलता बरतने और वीवीआईपी की सुरक्षा मापदंडों का शत प्रतिशत अनुपालन करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वीवीआईपी के मार्ग और सभा स्थल पर किसी भी प्रकार का हैंडबैग और अन्य सामग्री को ले जाना प्रतिबंधित किया जाय। उन्होंने रैली स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। वहां आईजी विजिलेंस केकेवीके, डीआईजी कुमाऊं, एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी, 46वीं वाहिनी पीएसी के कमांडेंट पंकज भट्ट आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *