February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बाबा तरसेम सिंह के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब

कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कार, आस पास और दूर दराज से हजारों की संख्या में पहुंची संगत
नानकमत्ता(उद संवाददाता)। धार्मिक डेरा कार सेवा के बाबा तरसेम सिंह के अंतिम संस्कार में आस पास एवं दूर दराज से संगत का जन सैलाब उमड़ पड़ा। गमगीन माहौल में डेरा कार सेवा में उनके अंतिम दर्शन करने के बाद पुलिस की कड़ी सुरक्षा में दूध वाले कुएं के समीप उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हजारों की तादात मे आई संगत की आंखें नम हो गई। गौरतलब है कि गुरूवार की प्रातः करीब साढ़ छह बजे धार्मिक डेरा कार सेवा के बाबा तरसेम सिंह की डेरे में ही बाइक सवार दो बदमाशों ने राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी थी। दिवंगत कार सेवा बाबा का पार्थिव शरीर उनके अंतिम दर्शनों के लिए डेरा कार सेवा में रखा गया था, जहां दूरदराज से हजारों की संख्या में आई संगत ने उनके अंतिम दर्शन कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम दर्शन करने के बाद पुलिस की कड़ी सुरक्षा में बाबा तरसेम सिंह का अंतिम संस्कार दूध वाले कुआं के समीप किया गया। जहां कार सेवा बाबा की चिता को मुखाग्नि कार सेवा के बाबा बचन सिंह ने दी। अंतिम संस्कार के दौरान आस पास व दूर-दराज से आई संगत की आंखें नम हो गई। अंतिम संस्कार के बाद डेरा कार सेवा में अटूट लंगर भी बरता गया। इस मौके परबाबा श्याम सिंह, दिलबाग सिंह, बाबा सतनाम सिंह बाबा श्याम सिंह, बाबा लखबीर सिंह, दारा सिंह,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक गोपाल सिंह राणा,विधायक शिव अरोड़ा,पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, पूर्व विधायक नारायण पाल, राजपाल सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *