February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

खटीमा में पारंपरिक होली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को खटीमा में राणा थारू परिषद द्वारा आयोजित पारंपरिक होली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए।। इस अवसर पर राणा थारू परिषद के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं आमजन के साथ होली नृत्य कर सभी को एकता और हर्षोल्लास के इस पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हो रहे सर्वांगीण विकास से प्रदेश का जनजातीय समाज भी निरंतर आगे बढ़ रहा है। हमारी प्रदेश सरकार जनजातीय गौरव एवं प्रतिष्ठा को विकास और जनकल्याण से जोड़कर उन्हे समाज की अग्रिम पंक्ति में लाने हेतु संकल्पबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *