February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड में तीन चुनावी रैलियां करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत की हैट्रिक लगाने के लिए भाजना ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। उत्तराखंड में पहले चरण में लोकसभा चुनावों के लिए मतदान होना है। चुनाव के प्रचार-प्रसार में पार्टियां जुट गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने भी कमर कस ली है। इसी क्रम में जल्द ही पीएम मोदी उत्तराखंड आने वाले हैं। उत्तराखंड में तीन स्थानों पर उनकी चुनावी रैली प्रस्तावित है। भाजपा प्रधानमंत्री की उत्तराखंड में तीन रैलियां आयोजित करने की योजना बना रही है। प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। उत्तराखंड भाजपा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तिथि व स्थान कि जल्द घोषणा करेगी। मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी की जो तीन रैलियां उत्तराखंड में होनी हैं उनमें से दो रैलियां गढ़वाल मंडल में होंगी। जबकि एक कुमाऊं मंडल में हो सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी प्रधानमंत्री की रैली हरिद्वार, उधमसिंहनगर व श्रीनगर में करा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *