February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बलूनी ने शुरू किया चुनाव प्रचारः कोटद्वार में निकाला भव्य रोड शो

कोटद्वार। उत्तराखंड में आगामी 19 अप्रैल को मतदान होना है। इससे पहले भाजपा ने कमर कस ली है। पौड़ी गढ़वाल सीट से भाजपा के प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कोटद्वार में सोमवार को भव्य रोड शो निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता जुटे। वहीं जनसभा में अनिल बलूनी ने कोटद्वार की जनता को विश्वास दिलाया कि कण्वाश्रम का विकास अयोध्या की तर्ज पर किया जाएगा। इसके विकास के लिए राष्ट्रीय प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह लंबे चौड़े भाषण का शौकीन नहीं है बल्कि क्षेत्र में विकास कार्यो को धरातल पर उतारने के लिए काम करते है। वहीं रोड शो में भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भारी मतों से विजय हासिल करने के लिए प्रचार अभियान में जूटें। इस दौरान हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, मनीष खंडूड़ी, कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूरी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रोड शो में प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *