February 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची उत्तराखंड : सभी से विचार करके और सर्वे कराकर प्रत्याशियों पर निर्णय लिया जाएगा

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और नव नियुक्त उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के लिए देहरादून पहुंची। उनके देहरादून आगमन पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय देहरादून पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तराखंड प्रभारी कुमार शौलजा का स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी एवं अध्यक्ष करन माहरा ने राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया ।इस अवसर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस के विधायकगण, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदेश कार्यालय पहुंची कुमारी शैलजा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चुनाव का समय है और इस तरीके का आवागमन चलते रहता है। इसके साथ ही प्रदेश प्रभारी ने उम्मीदवारों की पहली सूची तैयार करने की बात पर कहा कि पहली सूची का कोई मतलब नहीं है।हमारी केंद्रीय स्क्रीनिंग कमेटी है और उसके बाद हमारी सेंट्रल इलेक्शन कमेटी भी है। इन सभी से विचार करके और सर्वे कराकर फिर जब इलेक्शन कमेटी बैठेगी तब प्रत्याशियों पर निर्णय लिया जाएगा।कुमारी शैलजा के कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बनने के बाद ये दूसरा उत्तराखंड दौरा है। इस से पहले वो एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आई थी। देहरादून में पार्टी के नेताओं से बैठक करने के बाद वो उसी दिन दिल्ली के लिए रवाना हो गई थी। उनके उत्तराखंड आगमन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक कुमारी शैलजा दो दिन में सात बड़ी बैठकें करेंगी। बताया जा रहा है कि इन बैठकों के जरिए वो नेताओं से चुनावी फीडबैक लेंगी। इसके साथ ही वो पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों के साथ ही सभी फ्रंटल संगठनों के साथ वन टू वन बैठक करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *