February 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रुद्रपुर व्यापार मंडल के महामंत्री पद पर मनोज छाबड़ा और संदीप राव कोषाध्यक्ष पद पर विजयी

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के रूद्रपुर इकाई के महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में महामंत्री पद पर मनोज छाबड़ा ने हरीश अरोड़ा को 129 से अधिक मतों से पराजित किया है तो कोषाध्यक्ष पद पर संदीप राव ने पवन गाबा पल्ली को 86 मतों से हराकर बाजी मारी है।अध्यक्ष पद पर पूर्व अध्यक्ष संजय जुनेजा को एक मात्र प्रत्याशी होने के चलते निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री पद पर हुए मतदान में पूर्व महामंत्री हरीश अरोरा को 1291 मत प्राप्त हुए जबकि इसी पद पर मनोज छावड़ा को 1420 व्यापारियों के मत मिले। इस प्रकार मनोज छाबड़ा ने 129 वोटो से हरीश अरोड़ा को पराजित किया। मुख्य चुनाव अधिकारी सुरमुख सिंह विर्क ने बताया कि मतदाता सूची में पहले कुल 3159 व्यापारी मतदाताओं के नाम शामिल किये गये थे। लेकिन कागजों में कमी के चलते 57 वोट निरस्त कर दिये गये। आज 3102 वोटर में से 2726 व्यापारियों ने अपने वोट का प्रयोग किया। लगभग 88 प्रतिशत व्यापारियों ने अपने मत का प्रयोग किया । कोषाध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबले में संदीप राव को 1025 मत, पवन गाबा पल्ली को 939 मत और बलविंदर सिंह बल्लू को 731 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार संदीप राव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पवन गाबा पल्ली को 86 मतों से हराकर जीत हासिल की। चुनाव कमेटी सुरमुख सिंह विर्क, राकेश डुडेजा, अशोक छावड़ा, बलविन्दर सिंह विर्क, हरीश जल्होत्रा, सुरेन्द्र सिंह रज्जी, देवी शंकर टिल्लू, किशन कनौडिया, अमित अरोरा बॉबी, अजय चड्ढ़ा, विनित जैन, विशाल भुड्डी, राजेश डाबर, जसपाल सिंह धमीजा, मनजीत सिंह मक्कड़ व कंवलजीत सिंह बठला की देख रेख में चुनाव संपन्न कराए गए।मतदान आज प्रातः 9 बजे से शुरू होकर शाम 4:00 बजे तक चला।श्री छाबड़ा को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और संजय ठुकराल चुनाव लडवा रहे  थे और पूरी रणनीति के साथ चुनाव मैदान में जुटे हुए थे। श्री छाबड़ा के चुनाव जीतने से कहीं ना कहीं पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की भी पकड़ मजबूत हुई हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *