February 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु का कार्यकाल बुधवार 31 जनवरी को हो रहा है समाप्त 
देहरादून (उद संवाददाता)। प्रदेश में नये मुख्य सचिव के नाम को लेकर अटकलें तेज हो गयी है। माना जा रहा है कि राधा रतूड़ी के रूप में उत्तराखंड को पहली महिला मुख्य सचिव मिल सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके संकेत दिए हैं। बता दें मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु का कार्यकाल बुधवार 31 जनवरी को समाप्त हो रहा है। अब उनकी जगह राधा रतूड़ी ले सकती हैं। इससे पहले 1988 बैच के आईएएस अधिकारी संधु को सेवानिवृत्ति के बाद छह महीने का एक्सटेंशन दिया गया था, जो 31 जनवरी को पूरा हो रहा है। नये मुख्य सचिव को लेकर अब अटकलें तेज हो गयी है। फिलहाल मुख्य सचिव की कुर्सी को लेकर दो नामों की खूब चर्चा हो रही थी। इनमें पहला नाम डॉ. संधु का ही था। 1988 बैच के आईएएस अधिकारी संधु को सेवानिवृत्ति के बाद छह महीने का एक्सटेंशन दिया गया। उन्हें सेवा विस्तार देने की एक प्रमुख वजह बदरीनाथ और केदरारनाथ धाम में पुनर्निर्माण की परियोजनाएं हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में माना जाता है। बताया जाता है कि किसी कारणवश डॉ. संधु को सेवा विस्तार नहीं मिला तो अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को मुख्य सचिव बनाया जा सकता है। संधु के बाद रतूड़ी ही सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। 1988 बैच की आईएएस रतूड़ी मुख्यमंत्री धामी की पसंदीदा अफसरों में से हैं। यदि उन्हें अवसर मिलता है तो धामी सरकार को पहली महिला मुख्य सचिव बनाने का श्रेय मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *