February 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बिग ब्रेकिंग: विजिलेंस ने दरोगा को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

रूद्रपुर। (उद संवाददाता)। विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते एक दरोगा को गिरफ्तार किया है। दरोगा केलाखेड़ा में तैनात था। जानकारी के अनुसार केलाखेड़ा में तैनात दरोगा द्वारा विद्युत चोरी के नाम पर एक व्यक्ति से रिश्वत मांगी जा रही थी। जिस पर उसके द्वारा इसकी सूचना विजिलेस टीम को दी। हल्द्वानी विजिलेस की टीम ने जाल बिछाते हुये दरोगा मोहन बोरा को 4000रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजू नाथ टीसी ने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसको निलंबित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *