February 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अयोध्यानगरी में दूसरे दिन भी गर्भ गृह में दर्शन के लिए लगा हुआ है रामभक्तों का तांता

अयोध्या। अयोध्या नगरी में भगवान रामलला के अलौकिक दर्शन के लिए लगा भक्तों का तांता लगा हुआ है।
राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दूसरे दिन आज भी राम भक्तों में रामलला के दर्शन के लिए भारी उत्साह है। मंगला आरती के साथ ही दर्शन निरंतर जारी हैं। मौके पर प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार और स्थानीय अधिकारी मौजूद हैं। आज भीड़ सामान्य है। आज वरिष्ठ अधिकारी गर्भ गृह में मौजूद हैं। सुबह से ही श्रद्धालु को व्यवस्थित तरीके से लाइन में लगाकर दर्शन कराया जा रहा है। श्रद्धालु जय श्रीराम का नारा लगा रहे हैं। जिला प्रशासन व श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने तय किया है कि अब सुबह छह से रात दस बजे तक अनवरत दर्शन होंगे। डीएम नितीश कुमार ने बताया कि इस बीच आरती व भोग के लिए थोड़ी देर दर्शन रोके जाएंगे। मंगलवार को पांच लाख श्रद्धालुओं ने श्रीराम दरबार में हाजिरी लगाई। मंदिर में रात नौ बजे तक दर्शन कराए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *