February 4, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अंकिता भंडारी की दादी का हुआ निधन

देहरादून। पौड़ी से दुखद खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि अंकिता भंडारी की दादी का सोमवार सुबह निधन हो गया है। अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी ने अपनी मां शक्ति देवी के निधन की जानकरी दी। बता दें पोती को न्याय मिलने की आस में ही शक्ति देवी ने अपने प्राण त्याग दिए। सोमवार सुबह अंकिता की दादी ने घर पर ही अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है शक्ति देवी (84) लंबे समय से बीमार चल रही थी। वीरेंद भंडारी ने बताया की आज दोपहर श्रीनगर स्थित आईटीआई पैतृक घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें अंकिता के इस तरह चले जाने के बाद से अंकिता के इस तरह से दुनिया छोड़कर चले जाने के बाद से दादी शक्ति देवी भी बुरी तरह टूट गई थी। शक्ति देवी अपनी पोती अंकिता को न्याय मिलने की आस लगाए बैठी थी। लंबे समय बीत जाने के बाद भी अंकिता को अभी तक न्याय नहीं मिल सका। इस बीच उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए। बता दें अंकिता अपने परिवार की जिम्मेदारी के चलते बाहर नौकरी की तलाश में आई थी। अंकिता की कमाई से ही उनके परिवार का घर चलता था। वहीं अंकिता भंडारी की दादी के निधन पर लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्राथना की है। साथ ही दुख की इस घड़ी में अंकिता की माता और पिता को भी धैर्य प्रदान करने की कामना की है। गौरतलब है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड का केस पौड़ी जिला न्यायालय में ट्रायल चल रहा है। हत्याकांड में दोषी दरिंदों के खिलाफ भी लोगों में भारी अको्रश व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *