February 4, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लालकुआं में डिवाइडर से भिड़ी बेकाबू कार , तीन लोग गंभीर

लालकुआं (उद संवाददाता)। क्षेत्र में सड़क हादसे थम नहीं रहे हैं। नैनीताल बरेली हाईवे पर लालकुंआ पुलिस चेक पोस्ट के समीपर बुधवार सुबह एक कार डिवाइडर से टकरा गयी। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें 108 की मदद से अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार बरेली से नैनीताल जा रही कार अनियंत्रित होकर लालकुआं पुलिस चेक पोस्ट के समीप डिवाइडर पर लगे विद्युत खंभे से टकराते सड़क के दूसरी ओर पहुंच गयी। हादसे में कार चालक सहित दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। अन्य दो लोगों को मामूली चोटें आयी है। कार में सवार सभी लोग बरेली के बताये जा रहे हैं। घायलों को 108 की मदद से हल्द्वानी अस्पताल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *