February 4, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कपकोट पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी : रोड शो में उमड़ी लोगों की भारी भीड़,जोरदार स्वागत अभिनंदन

बागेश्वर (उद संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को बागेश्वर जनपद के कपकोट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित “च्येल ब्वारियों कौथिक” कार्यक्रम में पहुंचे और विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर कई घोषणायें भी की है। विकासखंड परिसर से लेकर आयोजन स्थल केदारेश्वर मैदान तक सीएम धामी ने रोड शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान काफी संख्या में स्थानीय लोग रोड शो में पहुंचे। इस दौरान जय सिया राम के नारे लगाए गए। इससे पूर्व कपकोट पहुंचने पर क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने सीएम धामी का जोरदार स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान केदारेश्वर मैदान तक आयोजित रोड शो में क्षेत्र वासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान छोलिया कलाकारों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों और ढोल बाजों के साथ लोगो ने सीएम धामी का स्वागत कर जमकर पुष्पवर्षा कर जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान महिलाओं ने सीएम को तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सांसद अजय टम्टा विधायक सुरेश गड़िया, बागेश्वर विधायक श्रीमती पार्वती दास भी सीएम धामी के साथ मौजूद रहे। खुली जीप में सवार होकर सीएम धामी का काफिला आयोजन स्थल केदारेश्वर मैदान रवाना हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *