August 10, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कुमाऊं कमिश्नर ने की जीएसटी ऑफिस में छापेमारी,गायब मिले अधिकारी

हल्द्वानी (उद संवाददाता) । हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जीएसटी ऑफिस में छापेमारी की। अचानक कुमाऊं कमिश्नर की छापेमारी की कार्रवाई से विभाग के सारे कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जीएसटी ऑफिस में छापेमारी की। कमिश्नर की छापेमारी से विभाग के सारे कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बायोमेट्रिक हाजिरी को चेक किया। इस दौरान जीएसटी के अधिकारी मौके से गायब दिखे। कुमाऊं कमिश्नर ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा ये निर्देश दिए गए हैं कि समय-समय पर सभी सरकारी ऑफिस में चेकिंग अभियान चलाया जाए। ताकि ये पता चल सके की सरकारी कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद है या नहीं। उन्होंने कहा कि सरकारी ऑफिस में पब्लिक से जुड़े कई सारे मामले होते हैं। ऐसे में जरूरी है की सभी अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय में समय पर मौजूद उपस्थित हो जाएं। कुछ अधिकारी मौके से गायब मिले हैं जिनसे स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *