February 4, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कार और स्कूटी की भिड़ंत में युवक की मौत

श्रीनगर(उद संवाददाता)। कोतवाली क्षेत्र के ऋषिकेश -बदरीनाथ हाईवे पर कार और स्कूटी में आमने- सामने की भिड़ंत में स्कूटी सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बेस अस्पताल श्रीकोट भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मूल रूप से बिजनौर निवासी 17 वर्षीय साहिल पुत्र अकरम कीर्तिनगर में सब्जी की दुकान चलाता था। देर शाम वह किसी काम से श्रीनगर आया हुआ था। रात को लौटते समय उफल्डा के समीप पहुंचते ही उसकी स्कूटी सामने से आ रही आल्टो कार से जा टकराई। जिसमें साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने निजी वाहन से उसे बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। हादसे की सूचना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार चालक को हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *