February 4, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दो पक्षों में मारपीट,कई घायल

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। गत रात्रि मोहल्ला सौरभ नगर ट्रांजिट कैंप में मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट ही गई। जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया। एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। जिसमे सोनू भारती पुत्र प्रेम पाल निवासी वार्ड 8 सौरभ नगर शिव नगर, ट्रांजिट कैम्प ने कहा है कि उसका परिवार किराये पर रहता हैं।एक जनवरी की रात्रि उसके पडोसी शराब पीकर उसके भाई को गाली दे रहे थे। उसने उनको गाली देने से मना किया तो वह उसे भी गाली देते हुए मारपीट करने पर आ गए। विरोध करने पर किरायेदार ने अपने परिजनों को बुला लिया जिन्होने उसे व उसके भाई को बुरी तरह लात घुसो व लोहे के कडो से मारा। जिससे दोनों भाइयों के सिर व शरीर के अन्य अंगों में गहरी चोटें आई हैं। हमलावर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *