February 4, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अनियंत्रित कार पेड़ से भिड़ी, युवक गंभीर

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। गत रात्रि आदर्श कालोनी में सामने से आते वाहन चालक को बचाने के दौरान कार अनियंत्रित होकर सडक किनारे पेड से जा टकराई। इस दुर्घटना में कार चालक युवक गंभीर रूप से घायल हों गया जिसे उपचार के लिए निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जानकारी के अनुसार गणेश नगर नेकपुर बरेली निवासी 22 वर्षीय विजय पुत्र दिनेश पाल यहां प्रीत विहार में रिश्तेदारी में आया हुआथा। बताया जाता है कि गत रात्रि वह अपनी कार संख्या यूके 06 एक्स 4825 को चलाकर आदर्श कालोनी से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने से आते वाहन चालक को बचाने के प्रयास में विजय कार पर से नियंत्रण खो बैठा। जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में विजय को गंभीर चोटें आ गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *