February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रुद्रपुर में दुर्घटना व घने कोहरे से बचाव हेतु एसएसपी ने सड़कों पर तैनात पुलिस कर्मियों को हीटर व रिफ्लेक्टर जैकेट बांटे

रुद्रपुर। एसएसपी डा. मंजूनाथ टीसी ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं में सड़कों पर तैनात पुलिस कर्मियों को ठंड से राहत दिलाने के लिए हीटर उपलब्ध कराये साथ ही दुर्घटना व घने कोहरे से बचाव हेतु आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर द्वारा पुलिस कार्यालय लाइन रुद्रपुर में पुलिस कल्याण हेतु सीएसआर स्कीम के अंतर्गत 500 रिफ्लेक्टर जैकेट बांटे गए। उधम सिंह नगर में बदलते हुए मौसम, घने कोहरे व दुर्घटना से बचाव हेतु ड्यूटीरत सिविल पुलिस व ट्रैफिक पुलिस के उप निरीक्षक व आरक्षियों को पुलिस कल्याण हेतु CSR स्कीम के अंतर्गत हिंदुस्तान जिंक द्वारा उपलब्ध कराए गए 500 रेडियम रिफ्लेक्टर जैकेट का वितरण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को ड्यूटी संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए । ठंड के सीजन को देखते हुए रात्रि में ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों के लिए सीएसआर स्कीम के अंतर्गत पुलिस वेलफेयर के लिए जनपद की प्रत्येक चौकी व पिकेट ड्यूटी पर ड्यूटी रत कर्मचारियों के लिए हीटर वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *