Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

टीडीसी कर्मियों ने लगाया निगम की उपेक्षा का आरोप

पंतनगर। हल्दी स्थित उत्तराऽंड बीज एवं तराई विकास निगम (टीडीसी) के कर्मचारियों ने बीज निगम की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाते हुए निगम की वित्तीय स्थिति सुदृढ़ किए जाने की मांग की। कर्मियों ने क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला का घेराव करते हुए ज्ञापन सौंपा तथा 6 माह से रुका वेतन दिलाए जाने तथा अंशधारी किसानों का भुगतान किए जाने की मांग की। विधायक शुकला ने कहा कि सरकार टीडीसी के प्रति गंभीर है। इस संबंध में 30 करोड़ रुपिये के अनुदान की फाइल शासन में गतिमान हैं। इस अवसर पर राम किशोर यादव, रंजीत शेऽावत, कमल श्रीवास्तव, राज कुमार, हरपाल यादव, हरीश भारती एंव अनिल श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *