Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

श्रमिक हितों के लिए होगा कार्यः इंदू

रुद्रपुर। उत्तराखण्ड भवन निर्माण कर्मकार श्रमिक यूनियन की बैठक गांधीपार्क में आयोजित हुई। यूनियन की संरक्षिका इंदु पांडे ने कहा कि गढ़वाल मंडल में पूर्व से ही दो यूनियनें पंजीकृत हैं तथा यह कुमायूं मण्डल की प्रथम यूनियन है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के हितों के लिए सदैव कार्य किये जायेंगे। श्रीमती पांडे ने कहा कि यूनियन में श्रमिकों का हित सर्वोपरि है। हंस पांडे ने कहा कि भवन निर्माण व अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का मण्डलीय कार्यालय हल्द्वानी श्रम भवन में लाने का प्रयास होगा क्योंकि पूर्व से ही बोर्ड का प्रादेशिक कार्यालय हल्द्वानी श्रम भवन में था जिसे कुछ दिन पहले देहरादून स्थानांतरित कर दिया गया है। इसके चलते कुमायूं मण्डल के श्रमिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हे। बैठक में मीना हालदार, सीमा मेहरा, नंद लाल कोली, हरीश शर्मा, उत्तमराम आर्या, राजवीर सिंह, मो- अली, मंजू आर्या, तनुजा बिष्ट, हरजीत कौर, वीरेंद्र कुमार, विवेक हालदार, वीरू, हीरामन सरकार, संजय राय आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *