Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सड़क हादसे में शादी समारोह से वापस लौट रहे चचेरे भाईयों की मौत

हरिद्वार। रुड़की में शादी से वापस लौट रहे दो भाईयों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों चचेरे भाई थे जो कि शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मिली जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के गाडोवाली गांव निवासी अली शेर (20) पुत्र इजहार हसन व आलम (24) पुत्र इस्लाम अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए रविवार को उत्तर प्रदेश के देवबंद गए थे। रविवार देर शाम वापस लौटते हुए मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में हरिद्वार बाईपास पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों भाईयों की मौत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 के माध्यम से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। युवकों की मौत की खबर के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *