Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पर्स चुरा रहे जेब कतरे को भीड़ ने किया लहुलुहान

रूद्रपुर। गत रात्रि पांच मंदिर परिसर में आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। देर रात्रि तक मंदिर में जहां भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते रहे वहीं मंदिर में भीड़ के बीच जेबकतरे भी सक्रिय रहे। देर रात्रि जन्मोत्सव कार्यक्रम समाप्त होते ही लोगों की भीड़ गेट की ओर बढ़ने लगी। तभी एक जेबकतरे ने मौके का फायदा उठाते हुए किसी युवक के जेब में हाथ डालकर पैसे निकालने का प्रयास किया। लेकिन पर्स निकलने का आभास होते उसे पकड़ लिया। बाद में जैसे ही जेबकतरे के पकड़े जाने की सूचना अन्य लोगों को मिली तो कुछ युवकों ने उसकी बीच सड़क पर ही बुरी तरह धुनायी लगा दी। इस दौरान वह ललहुलुहान होकर गिर पड़ा। मामला बड़ता देख मंदिर के पदिाधिकारियों ने उसे भीड़ के चंगुल से छुडाया और भविष्य में ऐसी हरक न करने की सलाह देते हुए छोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *