Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

युवक लापता,कालाढुंगी में युवती के शव के पास मिली मोटरसाईकिल

रूद्रपुर/कालाढूंगी,4 सितम्बर। भूरारानी क्षेत्र का एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसकी बाईक कालाढुंगी थाना क्षेत्र के धमोला में एक युवती के शव के साथ बरामद की गयी है, जिसके बाद युवक के साथ भी कोई अनहोनी होने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भूरारानी निवासी तपेश्वर साहनी गत दिवस लापता हो गया। इसकी सूचना उसके परिजनों ने कोतवाली पुलिस को मौखिक रूप से दी थी। बाद में उसके परिजन उसकी खोजबीन में लग गये। आज कालाढूंगी से 6 किमी- दूर धमोला के रास्ते में उसकी बाइक संख्या यूके-06एएन/5956 लावारिस हालत में बरामद की गयी साथ ही बाईक के पास एक युवती का शव भी बरामद किया गया है। इससे युवक के साथ भी अनहोनी होने की आशंका जताई जा रही है। लावारिस हालत में बाइक मिलने के बाद पुलिस ने जब बाइक के रजिस्ट्रेशन की जांच पड़ताल की तो पता चला कि यह बाइक लापता तपेश्वर की ही थी। पुलिस को अंदेशा है कि मृतक युवती संभवतः लापता युवक तपेश्वर के साथ ही आई होगी। माना जा रहा है कि बारिश के दौरान बरसाती नाले के बहाव की चपेट में आने से युवती की मौत हुई होगी। इसी आशंका के चलते पुलिस ने लापता युवक की तलाश तेज कर दी है। जहां पर बाईक बरामद की गयी है उसके पास बह रह नाले में भी लापता युवक की तलाश की जा रही है। फिलहाल बाईक के पास बरामद युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *