Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लूट के बाद एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

चंपावत। सूबे में लूट, डकैती और हत्याकांड की सनसनीखेज वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही। सिंयाडी ग्राम सभा के उदाली गांव के चांचड़ी तोक में लूटेरों ने लूट के बाद एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्घ्या कर दी। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। प्रधान पति प्रेम सिंह ने बताया कि घटना दो सितंबर की है। सिंयाडी ग्राम सभा के उदाली गांव के चांचड़ी तोक में लूटेरों ने एक घर में धावा बोला। विरोध करने पर लूटेरों ने परिवार के कृष्ण सिंह (60 वर्ष), पत्घ्नी मनू देवी (45 वर्ष) व मां पार्वती देवी (85 वर्ष) की हत्घ्या कर दी। इसके बाद लूटेरे फरार हो गए। पुलिस को इसका पता तब चला जब लूटेरे टनकपुर में लूट का सामान बेच रहे थे। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सूचना के बाद एसपी मौके पर पहुंच गए थे। सूत्रों के अनुसार हत्यारोपियों में एक पास के ही गांव का है तथा दूसरा उसका साथी बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *