Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बस और बोलेरो की भिड़ंत में एक की मौत, चार गंभीर

टिहरी(उद संवाददाता)। ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्राईवेट बस और बोलेरो की भिड़ंत हो गयी। हादसे में बोलेरो सवार एक की मौत हो गयी जबकि चार घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए एम्स रैफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी से 2 किलोमीटर शिवपुरी की तरफ हरिद्वार से सोनप्रयाग की ओर जा रही हिमगिरी एक्सप्रेस बस संख्या यूके 15पीए 0236 और ऋषिकेश की तरफ आ रही बोलेरो संख्या यूके 13टीए 0583 की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गयी। बताया गया है कि हादसे के वक्त बोलेरो में कुल 9 लोग सवार थे। हादसे के बाद लोगों ने 108 एंबुलेंस से अस्पताल घायलों को अस्पताल भेजा। राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में 5 घायलों को ले जाया गया था, जिनमे से एक घायल को मृत घोषित कर दिया गया जबकि अन्य 4 घायलों को एम्स रैफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *