February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मौत के बाद भी दुनिया देख सकेंगी कृष्णा देवी की आंखें

रूद्रपुर, 31अगस्त। एलायंस कालोनी निवासी कृष्णा देवी के निधन के बाद भी उनकी आंखें दुनियां देख सकेंगी। पंजाबी महासभा के शहर अध्यक्ष हरीश जल्होत्र की माता श्रीमती कृष्णा देवी का बीती रात निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। राजनैतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े तमाम लोगों ने एलायंस कालोनी स्थित उनके निवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। दिवंगत कृष्णा देवी का अंतिम संस्कार आज शाम किच्छा रोड स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा। अंतिम संस्कार से पूर्व आज सुबह कृष्णा देवी की इच्छा अनुसार उनके परिवार ने उनकी मरणोपरांत नेत्रदान की इच्छा पूरी कराई। गौरतलब है कि श्रीमती कृष्णा देवी ने अपनी आंखें दान करने का संकल्प लिया था। उनकी इस इच्छा को पूरा करने के लिए परिवार के लोगों ने हेल्प टू अदर्स सोसाइटी एवं भारत विकास परिषद् रुद्रपुर शाऽा के पदाधिकारियों से संपर्क किया। जिस पर संस्थाओ के सहयोग से सीएल गुप्ता के नेतृत्व में आई बैंक मुरादाबाद से आई टीम ने समय से पहुंचकर नेत्र सुरक्षित कर लिये। अब स्व- कृष्णा देवी की आंखों से किन्ही दो नेत्रहीन लोगो को रोशनी मिल सकेगी। बता दें भारत विकास परिषद द्वारा इस वर्ष को नेत्रदान जागरूकता अभियान वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस वर्ष नगर की दो अन्य स्वर्गवासी महिलाओं के द्वारा हुए नेत्रदान से चार नेत्रहीन लोगो को नेत्रज्योति मिली है। परिषद की रुद्रपुर शाऽा के अध्यक्ष राकेश तनेजा ने जल्होत्र परिवार का इस पुनीत कार्य व इस महादान हेतु आभार जताया। इस दौरान हरनाम चौधरी, संदीप चावला, संजय ठुकराल, सुनील ठुकराल, सुनील झाम,राजन राठौर, विक्की आहूजा, मनीष गगनेजा, सोनू ऽुराना, प्रमोद शर्मा, गुरदीप गाबा आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *