Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दुर्लभ पैंगोलिन शल्क के साथ दो तस्कर दबोचे

रूद्रपुर । एसटीएफ उत्तराखण्ड की टीम ने दो वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4.700 किलो पैंगोलिन शल्क बरामद किया है। वन्य जीव जन्तुओं की अवैध तस्करी में लिप्त तस्करों की अवैध गतिविधियों की रोकथाम व धरपकड़ के लिए एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल के निर्देश पर चलाये गये अभियान के तहत टीम द्वारा तराई पूर्वी वन-प्रभाग सुरई वन क्षेत्र की टीम के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए खटीमा-पूरनपुर मार्ग स्थित सुरई पुल के पास से शातिर वन्यजीव तस्कर आशाराम पुत्र लालता प्रसाद व नन्हे लाल पुत्र होरी लाल निवासीगण माधोटाण्डा जनपद पीलीभीत, उ0प्र0 को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 4 किलो 700 ग्राम पैंगोलिन शल्क बरामद हुआ है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि इस पैंगोलिन का शिकार उन्होंने इसी वर्ष मार्च महीने में महूफ रेंज माधोटाँडा,पीलीभीत के जंगल से किया था, जिसे बेचने के लिए नेपाल ले जा रहे थे। तस्करों के विरुद्ध तराई पूर्वी वन प्रभाग सुरई रेंज में अन्तर्गत धारा 9/38/48 क/50/51 जीव जन्तू संरक्षण अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि एसटीएफ को पिछले कई दिनों से कुमायूँ के जंगलों से वन्यजीव-जन्तुओं के अवैध शिकार की सूचनाएँ प्राप्त हो रही थी जिस पर कुमायूँ युनिट को लगाया गया था। टीम ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर 2 वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये तस्कर पैंगोलिन को नेपाल ले जा रहे थे। पैंगोलिन को शेडड्ढूल वन की श्रेणी में रखा गया है क्योंकि यह सीधा-साधा दुर्लभ जीव है। टीम में उपनिरीक्षक विपिन चंद्र जोशी, उपनिरीक्षक के0जी0मठपाल, मुख्य आरक्षी महेंद्र गिरी, मुख्य आरक्षी किशोर कुमार, मुख्य आरक्षी गोविंद सिंह,आरक्षी गुरवंत सिंह,आरक्षी नवीन कुमार, तराई पूर्वी वन प्रभाग, सुरई वन क्षेत्र के डिप्टी रेंजर सतीश चंद्र रिखाड़ी, वन दरोगा सुंदर लाल वर्मा,वन दरोगा आर0डी0 वर्मा, ,अमर सिंह बिष्ट, वन आरक्षी जयदीप जोशी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *