Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

काशीपुर। आज सुबह दर्दनाक घटना में युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।घटना ग्राम चांदपुर की है। सुबह चार बजे ये हादसा हुआ है। युवक की मौत सुबह रामनगर जा रही ट्रेन से हुई। सूचना मिलने पर प्रतापपुर पुलिस चौकी से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से मृतक के बारे में जानकारी करने में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *