Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पूर्णागिरि मार्ग पर बस से कुचलकर पांच श्रद्धालुओं की मौत, सात घायल

बैक करते समय श्रद्धालुओं पर चढ़ी अनियंत्रित बस, हादसे पर सीएम ने जताया शोक

टनकपुर । पूर्णागिरि मार्ग पर ठुलीगाड़ के पास दर्दनाक हादसे में बस के नीचे कुचलकर पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गयी जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। घायलों का अस्पताल में उपचार है। हादसे के शिकार अधिकांश लोग यूपी के बहराईच जिले के हैं। घटना की सूचना पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है। घटना तड़के करीब पांच बजे की है। बताया जाता है कि बस संख्या यूए12/3751 को चालक बैक कर रहा था। इस दौरान बस वहीं पर सो रहे श्रद्धालुओं के उपर चढ़ गई। जिससे चीख पुकार मच गई। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस व अन्य लोगों ने बस की चपेट में आए श्रद्धालुओं को उप जिला चिकित्सालय टनकपुर पहुंचाया। हादसे में बद्री नारायण पुत्र राम लखन उम्र 43 वर्ष, निवासी सौहराव, बहराईच उ.प्र., माया राम पुत्र बब्बू उम्र 29, निवासी सौहराव, बहराईच उ.प्र., नेत्रवती पुत्री वीर सिंह उम्र 20, निवासी पिण्डा, बिल्सी बदायूं उ.प्र., अमरावती पत्नी मोहन सिंह उम्र 26 निवासी पिण्डा, बिल्सी बदायूं उ.प्र., रामदेई पत्नी तोता राम उम्र 30 निवासी सौहराव बहराईच उ.प्र. की मौत हो गई जबकि 40 वर्षीय कौशल्या देवी पत्नी बद्री निवासी सौहराव बहराईच उ.प्र., 59 वर्षीय कुसुम देवी पत्नी राम सूरत निवासी सौहराव थाना रामगांव, बहराईच उ.प्र., 40 वर्षीय पार्वती देवी पत्नी लालता प्रसाद निवासी सौहराव थाना रामगाव बइराईच उ.प्र., 4 वर्षीय सरोज पुत्री बद्री निवासी सौहराव थाना रामगांव बहराईच उ.प्र., 5 वर्षीय राधिका पुत्री बद्री निवासी सोहराव थाना रामगांव बहराईच उ.प्र., 3 वर्षीय प्रियांसी पुत्री मोहन सिंह निवासी पिण्डा, बिल्सी बदायूं, उ.प्र., 48 वर्षीय राम सूरत पुत्र अशरफी निवासी बहराई उ.प्र. घायल हो गये। सभी का टनकपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में कुछ की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है। सूचना के बाद मेलाधिकारी एसडीएम सुंदर सिंह व सीओ अविनाश वर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने घायलों के उपचार में लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिये। वहीं जिला प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने उप जिला अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना और अफसरों को घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश दिए। वहीं मुख्यम पुष्कर सिंह धामी ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *