August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ग्राम प्रधान रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

गदरपुर । गिरधनर नगर की ग्राम प्रधान कविता गुम्बर को विजलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक गिरधरनगर निवासी कौशल कुमार, जय सैनी, हरिशंकर शर्मा आदि ने प्रधान पर शौचालय की फाईल पर हस्ताक्षर करने के ऐवज में दो दो हजार रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। साथ ही प्रधान के खिलाफ टोल फ्री नम्बर पर भी शिकायत की गयी थी। शिकायत पर हल्द्वानी से आयी विजिलेंस की टीम ने गुरूवार को ग्राम प्रधान के घर पर औचक छापेमारी की। टीम ने शिकायतकर्ता को सुनियोजित ढंग से प्रधान के पास भेजा था। इस दौरान शिकायकर्ता ने प्रधान को छह हजार रिश्वत दी तभी विजिलेंस टीम ने प्रधान को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम में निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी, हेड कांस्टेबल दीप जोशी, हेड कांस्टेबल ममता तिवारी, कांस्टेल दीपा टम्टा, गिीरीश जोशी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *