Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सुशील गावा सैकड़ों समर्थकों सहित भाजपा में शामिल

रुद्रपुर(उद संवाददाता)। होली से पहले कांग्रेस को भाजपा ने बड़ा झटका दिया है। रूद्रपुर के कांग्रेस नेता सुशील गाबा ने अपने तीन सौ से अधिक समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। कांग्रेस पार्टी में विभिन्न दायित्वों पर काम कर चुके सुशील गाबा ने समर्थकों के साथ विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य बाजार में शत्तिफ प्रदर्शन कर अपने समर्थकों के साथ सुशील गावा कार्यक्रम स्थल भगत सिंह चैक पहुँचे। यहां सुशील गाबा का जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने पटका पहनकर भाजपा में स्वागत किया साथ ही विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने भी सुशील गावा का स्वागत बड़ी माला पहनाकर किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सुशील गावा के अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस अपनी अंतिम पड़ाव में है और चारो ओर युवा भाजपा में शामिल हो रहे हैं इसी क्रम में कांग्रेस के तेजतर्रार और जुझारू नेता सुशील गाबा का भी कांग्रेस से मोह भंग हो गया और भाजपा में शामिल हो गये। इस अवसर पर सुशील गाबा ने कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है और देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था बन चुका है तो वही एक के बाद एक कड़े निर्णय लेने वाले प्रदेश के धाकड़ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हाल ही में युवाओं के लिये लाये गये नकल विरोधी कानून एव नये रुद्रपुर के संकल्प के साथ लगातार विकास कार्याे को आगे बढ़ा रहे ऊर्जावान विजनरी विधायक शिव अरोरा की कार्यशैली से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी की विकास परक और जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे। इस दौरान प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, अमित नारंग, शालनी बोरा, सोनू अनेजा, धीरेश गुप्ता, सुनील ठुकराल समेत तमाम भाजपाई थे। सुशील गावा के साथ भाजपा में शामिल होने वालों में मोमेन्द्र सिंह, अजय राजपूत, हरविन्दर अरोरा, अऽिलेश गंगवार, राजदीप बठला, हैप्पी रंधावा, दिग्विजय चैहान, विजय रावत, शिवम गंगवार, राकेश चैघरी, धनबीर राणा, अमन अरोरा, अमित साहनी, पवन गंगवार, राजू पाण्डेय, रवि पाण्डेय, गौरव इंजीनियर, मेहबूब, मनोज शर्मा, रामअवतार राजपूत, राजकुमार बठला, राजू मिगलानी, आर्यन गुप्ता, आशु कक्कड, मोहसिन भाई, अमित हालदार, कमल कटारिया,संजय पाण्डेय, रविन्द्र मलिक, अऽिलेष गुप्ता, बलविन्दर सिंह, अर्पित ठाकुर, इशू बिष्ट, जतिन साहनी, लकी अग्रवाल, बिट्टðू गिरी, दीपक चावला, हरमन सिंह सहित तीन सौ से अधिक लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *