Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गौला संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने किया सीएम को काले झंडे दिखाने का प्रयास

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हल्द्वानी पहुंचने से पहले पुलिस ने विरोध कर रहे गौला संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और कुछ वाहनस्वामियों को पकड़ लिया। चोरगलिया रोड से यह लोग सीएम के कार्यक्रम स्थल की और जा रहे थे। वहीं इस मामले को लेकर पूर्व तय कार्यक्रम के तहत गौला संघर्ष समिति के पदाधिकारी व सदस्य सुबह चोरगलिया रोड स्थित कार्यालय में एकजुट हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में सीएम को काले झंडे दिखाने को निकलने लगे। लेकिन पुलिस ने बाईपास रोड स्थित एसटीपी प्लांट तक नहीं जाने दिया। उससे पहले सभी को पकड़ लिया गया। गौला नदी में अभी तक 108 कुंतल उपखनिज की निकासी थी। लेकिन वन निगम ने सिर्फ क्रशर संचालकों के कहने पर ओवरलोड की अनुमति जारी कर दी। जिसे लेकर गाड़ी मालिकों में आक्रोश है। उनका कहना है कि ज्यादा वजन भरने के चक्कर में नदी में अराजकता का माहौल पैदा होगा। इसके अलावा आरटीओ से चालान का डर भी है। दूसरी तरफ कम वजन वाली गाड़ियों को क्रशर वाले सही भाड़ा नहीं देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *