August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बाईक सवार नशा तस्कर गिरफ्तार

अल्मोड़ा। लमगड़ा पुलिस ने बाईक में चरस तस्करी कर रहे एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया । जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में थाना पुलिस द्वारा शहर फाटक तिराहे से आगे चेकिंग के दौरान बाईक सवार संदिग्ध व्यक्ति को रोक कर उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम पता डिकर सिंह पुत्र आन सिंह निवासी जोगावसान थाना पाटी, चम्पावत बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से कुल 211 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसकी कीमत 21100 रूपये बतायी गई है। पुलिस ने उसकी बाईक संख्या यूके-06आर 9291 व अवैध चरस कब्जे में लेकर डिगर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस टीम में प्रभारी चैकी मोरनौला उनि संजय जोशी, हेड कानि. ललित मोहन जोशी, मनोज क्वीरा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *