Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किच्छा।नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलभट्टðा थाना पुलिस ने एक किलो चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामद चरस की कीमत पांच लाख रुपये बताई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार को सीओ सितारगंज ओमप्रकाश शर्मा ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पुलभट्टðा पुलिस सोमवार को सिरौली क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोक कर उसकी तलाशी ली। पुलिस ने उसके पास से 1.017 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी ने अपना नाम लवप्रीत पुत्र कैलाश चंद निवासी रेलवे स्टेशन के निकट किच्छा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लम्बे समय से चरस की तस्करी में लिप्त था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *