Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रुद्रपुर। जलियावाला बाग काण्ड के दोषी जनरल ओ डायर को इग्लैण्ड जाकर मौत के घाट उतारने वाले वीर क्रान्तिकारी शहीद उधम सिंह का जन्म दिन जनपदभर में भावपूर्ण व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया उनकी प्रतिमाओं पर अधिकारियों/जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।जिला मुख्यालय कलक्टेªट में जिलाधिकारी, मेयर रामपाल, पूर्व दर्जा मंत्री सुरेश परिहार, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण हरीश चन्द्र काण्डपाल, उपजिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट/डिप्टी कलेक्ट्रेट मनीष बिष्ट एवं अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।मेयर रामपाल ने कहा कि शहीद उधम सिंह ने भारत मां को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिये जिस तरह अपना बलिदान दिया वह दुनिया के इतिहास में अनूठा है। उनकी जीवन गाथा युगों-युगों तक भारत के युवाओं में देश भक्ति का ज्वार भरती रहेगी। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने कहा कि शहीद उधम सिंह समेत देश के महान क्रान्तिकारी एवं सेनानियों के सपनों का भारत बनाने की चुनौती आज भी हमारे सामने खड़ी है। हमें भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था को कायम रखने का संकल्प लेना होगा। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि वीभत्स जलियांवाला बागकाण्ड के प्रत्यक्षर्शी क्रान्तिकारी शहीद उधम सिंह का देश प्रेम व देश भक्ति का जज्बा प्रेरणा दायक है। उन्होंने कहा कि उधम सिंह ने देश की अस्मिता के खातिर अपने प्राणों का उत्सर्ग किया । ऐसे वीर सेनानियों को देश पर नाज है। उन्होने कहा शहीद उधम सिंह का नाम दुनियां में विख्यात है। उन्होंने कहा कि जलियांवाला बाग काण्ड के वीभत्स हत्याकाण्ड के प्रत्यक्षदर्शी जिसमें सैकडों बेगुनाह लोगों की मौत हो गई थी के दोषी जनरल डायर को इग्लैण्ड जाकर भरी सभा में गोलियों के भूनकर मौत के घाट उतार दिया। ऐसे क्रान्तिकारी शहीदों के सपनों को साकार करना हम सबका दायित्व है। इस अवसर पर जिला न्यायालय बार काउन्सलिंग अध्यक्ष दिवाकर पाण्डे, हाईकोर्ट एडवोकेट दीप जोशी, प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट गोपाल दत्त पाण्डे, हेड नाजिर दुलाल चक्रवर्ती, समेत बडी संख्या में कलक्टेªट के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *