Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से मासूम बालक की मौत,महिला गंभीर

रूद्रपुर । ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से साढ़े तीन साल के मासूम की मौत हो गयी। घटना में मृतक बालक की मामी गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक मां बाप का इकलौता पुत्र था। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। मूल रूप से तिलहर शाहजहांपुर निवासी विपिन कुमार सिडकुल की महालक्ष्मी कम्पनी में काम करते हैं और यहां कृष्णा कालोनी ट्रांजिट कैम्प में रहते हैं। उनका साढ़े तीन साल का पुत्र अनिकेत आज सुबह अपने मामा निगेश कुमार और मामी अनीता के साथ नानी के घर जा रहा था। अनिकेत अपनी मामी अनीता की गोद में था। तीनों घर से कुछ दूर ही निकले थे कि पीछे से आ रही टैªक्टर ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी। टैªक्टर ट्राली की चपेट में आकर अनिकेत और अनीता गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने अनिकेत को मृत घोषित कर दिया। अनीता को गंभीर हालत में निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस ने अनिकेत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अनिकेत माता पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *