Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शादी समारोह से वापस घर लौटते समय खाई में गिरी कार, मां की मौत, बेटा गंभीर

बागेश्वर।कांडा पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार की रात एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर लगभग 200फीट गहरी खाई में गिर गई।घटना के बाद कार में सवार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना होते ही आसपास के लोगों को इसकी सूचना मिली।जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को मिली। हादसे में मां की मौत हो गई और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।112 में सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल रवाना हुई।जिसके बाद रेस्क्यू अभियान चलाया गया।घटना में कार सवारों को रेस्क्यू किया गया।घायल को पुलिस ने रेस्क्यू कर 108 के माध्मय से जिला अस्पताल भर्ती कराया।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कांडा तहसील के मुस्योली निवासी कुंती देवी पत्नी स्व. रमेश चंद्र पांडे व उनका बेटा हरीश चंद्र पांडे कार संख्या यूके- 05-1013 से एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। तभी घिघारू तोला के सिरौली के निकट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कुंती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा हरीश गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और खुद भी राहत कार्य में जुट गए। घायल को 108 के माध्मय से जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया है। घायल के सिर पर गंभीर चोट है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *