Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रुद्रपुर में भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में विशाल पद यात्रा निकाली,कांग्रेस कार्यकर्ता उमड़े

रूद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और भारत जोड़ो यात्रा की रुद्रपुर विधानसभा संयोजक श्रीमती मीना शर्मा की अगुवाई में गाजे बाजों के साथ भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में विशाल पद यात्रा निकाली गयी। पद यात्रा किच्छा बाईपास रोड शिवनगर मोड़ से प्रारम्भ हुयी। इस दौरान लोगों ने कांग्रेसियों ने भारत मां की जय, राहुल गांधी जिंदा बाद के नारे लगाये। तिरंगा हाथों पर लेकर कांग्रेसियों ने गाजे बाजों के साथ ट्रांजिट कैम्प मार्ग से होते हुए सुभाष चन्द्र बोस पार्क तक पद यात्रा निकाली। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने पद यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान मीना शर्मा ने कहा कि भाजपा देश को तोड़ने का काम कर रही है।भाजपा देश में नफरते फैलाकर समाजिक सौहार्द बिगाडने मे लगी हुई है। भाजपा ने हमेशा देश तोडने का काम किया है, जबकि कांग्रेस ने भारत को जोडने का पहले भी काम किया था और आज भी कर रही है। देश आज महंगाई, बेरोजगारी, ओर भ्रष्ट्राचार से जूझ रहा है, लेकिन केद्र की मोदी सरकार को जनता की समस्याओ से कोई लेना देना नही है। जनता अपने आप को ठगा हुआ सा महसूस कर रही है, जनता कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहो से देख रही है। झूठे वादे कर भाजपा ने जनता को ठगने का काम किया है। केंद्र सरकार ने आम जनता के हितों के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। देश को तोड़ने की इन्हीं कोशिशों के खिलाफ राहुल गांधी पूरे देश में पद यात्रा निकाल रहे हैं। इस पद यात्रा के सार्थक परिणाम सामने आयेंगे और देश में परिवर्तन की लहर आयेगी। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि राहुल गांधी ने पूरे देेश में रैली निकाल रहे हैं। इसी के तहत रूद्रपुर में भी रैली निकाली गयी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कार्यकर्ताओं में नई उर्जा का संचार हो रहा है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को जनता का भी भारी समर्थन मिल रहा है। निश्चित ही यह यात्रा देश में का्रंतिकारी परिवर्तन लायेगी। इस अवसर पर अनिल शर्मा, हरीश बावरा,किशोरी लाल ,संजीव रस्तोगी ,मोनिका ढाली , चेतन भट्टð,संतोष गुप्ता,रामदयाल सिंह,रामप्रसाद ,राजेश सिंह,विजय अरोरा,विजय यादव,दिलीप अधिकारी, सोफिया नाज, निशांत शाही,बाबू खान ,सोनू खान,अर्जुन विश्वास, जकी रजा, मनोज कुमार, पूर्व प्रधान लकी, कलीम खान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *