October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बेटी के साथ कैंची धाम पहुंचे मशहूर अभिनेत्री अनुष्का और विख्यात बल्लेबाज विराट कोहली,बेहद खुश दिखे

भवाली ।भारतीय क्रिकेट टीम से पूर्व कप्तान एवं विख्यात बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा गुरुवार सुबह कैंची धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा नीम करौली महाराज के चरणोंमें शीश झुकाया और हनुमान चालीसा का पाठ किया। बताया जाता है कि विराट और अनुष्का शर्मा बाबा नीम करोली के अनन्य भक्त है। विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी के साथ करीब दो घंटे कैची धाम में बिताए। एक बार फिर दोबारा आने का वादा कर वह अन्यत्र रवाना हो गए। उनका कार्यक्रम बेहद गोपनीय रखा गया था। गुरुवार सुबह सात बजे के आसपास विराट कोहली पत्नी अनुष्का व बेटी के साथ कैंची धाम पहुंचे। सुबह-सुबह विराट के पहुंचने की किसी को भनक नहीं लगी। विराट ने पत्नी व बच्ची संग बाबा के दर पर मत्था टेका। दंडवत प्रणाम कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। मंदिर ट्रस्ट के प्रदीप साह से बाबा नीम करोली के बारे में विस्तार से जानकारी जुटाई। विराट रवाना होने लगे तो मंदिर ट्रस्ट सदस्यों ने उन्हें आरती की जानकारी दी। विराट ने आरती के बाद ही जाने का फैसला लिया। आरती में शामिल होने के बाद विराट बेहद खुश दिखे और मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों से दोबारा पुन: आने का वादा किया। वापसी में कुछ प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाई। बेहद गोपनीय ढंग से दो वाहनों से पहुंचे विराट वापसी में एक बार फिर अन्यत्र रवाना हो गए। इस दौरान जया प्रसाद, गिरीश तिवारी, नरेश तिवारी, दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *