Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस ने स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसएसपी प्रदीप कुमार राय के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अीिायान के तहत सीओ ऑपरेशन ओशीन जोशी सीओ आँपरेशन’ के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चौसली निर्माणाधीन पेट्रोल पंप से 200 मी0 आगे क्वारब की ओर चैकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8.09 ग्राम स्मैक बरामद की। पूछताछ में युवक ने अपना नाम प्रभांशु कपिल पुत्र स्व. नवीन चन्द्र कपिल निवासी सिमायल पो. दियारी मुक्तेश्वर बताया। पूछताछ में उसने बताया कि यह स्मैक हल्द्वानी से खरीदकर ला रहा था, जिसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर युवाओं में बेचता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *