February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गैरसैण में डिप्टी स्पीकर ने किया बड़ा ऐलान

गैरसैंण- स्वतंत्रता दिवस की 71 वीं वर्षगांठ पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने विधानसभा भराड़ीसैंण में तिरंगा फहराया और पुलिस टुकड़ी की सलामी ली।
विधानसभा उपाध्यक्ष ने शहादत से मिली आजादी को अक्षुण्ण रखने के लिए कठिन परिश्रम और त्याग की आवश्यकता बताई। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए देश के निर्माण में जुटने का आह्वान किया।श्री चौहान ने कहा राज्य परिकल्पना के अनुरूप गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाया जाना चाहिए और इस सम्बन्ध में सरकार पर आवश्यक दबाव बनाया जायेगा।  विधानसभा उपाध्यक्ष ने स्वतंत्रता सेनानी पदम सिंह खत्री को सम्मानित किया सम्मान उनकी बहू रेणु खत्री ने ग्रहण किया।  क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने विधानसभा सभा उपाध्यक्ष सहित उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम व देश की सीमा पर क्षेत्र के योगदान को याद किया। राजकीय इंटर कालेज भराड़ीसैंण , जेएसएनएसएन के विद्यार्थियों तथा महिला मंगल दल सारकोट की महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विधानसभा सचिव जगदीश चन्द्र व डा चैतन्य भंडारी के संचालन में हुईं सभा विधानसभा उपाध्यक्ष की धर्मपत्नी तुलसी चौहान, पूर्व क्षेत्र प्रमुख जानकी रावत, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा सिंह पंवार, विधानसभा निर्माण कर रही कं बीकेजे महाप्रवन्धक  नरेन्द्र लखचौरा,सांसदिनिधि हीरा प्रसाद गैड़ी, भाजयुमो के दिनेश गौड़, पूर्व प्रधानाचार्य एल पी सती, नगर मंडल अध्यक्ष पृथ्वी सिंह बिष्ट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष खिलाफ सिंह , विनोद नेगी सहित कई लोग उपस्थित थे। क्षेत्र के स्कूली छात्र छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली और विद्यालयों, कार्यालयों में ध्वजारोहण के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *