February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी को भाजपा महिला मोर्चा मुखर

रुद्रपुर।महिला से दुष्कर्म के आरोपी कालोनाइजर की गिरफ्रतारी की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा के शिष्टमंडल ने एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि शिमला पिस्तौर स्थित सैम ग्रीन कालोनी के कालोनाइजर सतीश कुमार के यहां एक महिला टेलीकालर के पद पर काम करती थी। कालोनाइजर ने महिला को 12लाख कीमत का फ्रलैट दे दिया और प्रतिमाह 10हजार रूपए उसके वेतन से लेता रहा। एक दिन कालोनाइजर महिला के घर आ गया और उससे जबरन दुष्कर्म कर लिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने इस मामले में आरोपी कालोनाइजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था लेकिन अब तक उसे गिरफ्रतार नहीं किया गया। महिला मोर्चा ने मांग की कि आरोपी कालोनाइजर को जल्द गिरफ्रतार किया जाये। एसपी क्राइम से मिलने वालों में श्वेता मिश्रा, नेहा पांडे, ललिता पाठक, महेंद्री शर्मा, किरन राठौर, रूपाली, ममता राठौर, देवीमंडल, अनीता बरेठा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *