Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा: इसी सत्र से शुरू होगी सितारगंज चीनी मिल

रूद्रपुर । प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्य मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों के हित सुरक्षित हैं। प्रदेश में गन्ना किसानों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। जिला मुख्यालय पर एक बातचीत के दौरान राज्य मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि चीनी मिलों को समय पर शुरू कराना हमारी प्राथमिकता है। चीनी मिलों को समय से शुरू करने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं इसमें किसी तरह की ढिलाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सितारगंज में बंद पड़ी चीनी मिल को भी इसी सत्र में शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए टेंडर भी हो चुके हैं। इस मिल को शुरू करने के लिए अब तक जो तैयारियां की गयी हैं उनकी वह समीक्षा भी करेंगे। गन्ना किसानो ंके बकाया भुगतान के सवाल पर स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि प्रदेश में पिछले बीस सालों में इतनी जल्दी भुगतान कभी नहीं हुआ जितना इस सरकार में हुआ है। उधम सिंह नगर की बात करे ंतो यहां कुछ किसानों का बकाया भुगतान अवशेष है क्यों कि इन किसानों का गन्ना यूपी में जाता है उसी भुगतान तकनीकी कारणों से रूका है।जिले में अधिकांश मिलों से सम्बंधित गन्ना भुगतान हो किसानों को किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश की एक शुगर मिल पर उत्तराण्ड के किसानों का करीब चार करोड़ का भुगतान रूका हुआ है ।इसके लिए गन्ना सचिव को तुरंत यूपी के गन्ना विभाग और सरकार से संपर्क कर भुगतान करवाने की कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है। यतीश्वरनानंद ने कहा कि किसानों को पहले नगद खाद, और कीटनाशक आदि नहीं मिलती थी अब किसानों को नगद खाद और कीटनाशक देने की व्यवस्था की गयी है। गन्ना राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सभी गन्ना मिलों की स्थिति का आंकलन किया जा रहा है। चीनी मिलों की स्थिति को सुधारने के साथ ही गन्ना किसानों की हालत में भी सुधार लाया जाएगा। कोरोना काल में किसानों को कोई राहत देने के सवाल पर राज्य मंत्री ने कोविड-19 की वजह से किसान मुश्किल में हैं। सरकार उनकी परेशानियों के प्रति संवेदनशील है।कहा कि किसानों ने कई मांगें रखी है। उन पर मुख्यमंत्री जल्द ही निर्णय लेंगे। वार्ता के दौरान विधायक पुष्कर सिंह धामी, देवभूमि व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष विकास शर्मा भी मौजूद थे। इससे पूर्व विधायक धामी और भाजपा नेता विकास शर्मा ने स्वामी यतीश्वरानंद को किसानों की समस्याओं से भी अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *