Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

डेढ़ माह बाद खुला पूरा बाजार,बड़े व्यापारियों के साथ छोटे व्यापारियों के भी चेहरे खिले

हर तरफ नजर आई रौनक, जमकर हुई खरीददारी
रुद्रपुर। एसओपी में संशोधन के बाद आज दूसरे दिन भी बाजार में रौनक देखने को मिली। आज बाजार में करीब करीब हर तरह की दुकानें खुली। बड़े व्यापारियों के साथ साथ ठली फड़ वाले छोटे व्यापारियों के चेहरों पर भी रौनक दिखाई दी। आज दूसरे दिन भी बाजार खुलने से व्यापारियों के चेहरे भी खिले नजर आए। बता दें व्यापारियों की लगातार उठ रही मांग को देखते हुए सरकार ने कल दोपहर तक कुछ कारोबार खोलने की अनुमति दी थी। व्यापारियों की मांग को देखते हुए शाम को एक बार फिर एसओपी में संसोधन किया गया और 9,11 और 14 जून को सुबह 8 बजे से 5 बजे तक लगभग सभी तरह की दुकानें खोलने की अनुमति दी गयी है। करीब डेढ़ माह आज बाजार पूरी तरह खुला नजर आया। बड़े व्यापारियों के साथ साथ आज ठेली फड़ वाले व्यापारियों की दुकानें भी खुलने से उनमें उत्साह देखा गया। आज पूरे बाजार में खरीददारी के लिए भारी भीड़ नजर आयी। इसके साथ ही आज शराब की दुकानें के ताले भी खुल गये। जिसके चलते मदिरा के शौकीनों ने भी शराब की दुकानों पर खरीददारी की। बाजार में जगह जगह सोशल डिस्टेसिंग की भी जमकर धज्जियां उड़ती देखी गयी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *