Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांग्रेस को यूपी में बड़ा झटका: जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद आज भाजपा में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा का दामन थामा। भाजपा के सांसद और राष्ट्रीय प्रवत्तफा अनिल बलूनी ने बुधवार सुबह एक ट्वीट कर जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने की ओर इशारा कर दिया था। कांग्रेस के बड़े ब्राहम्ण चेहरों में से एक जितिन प्रसाद पिछले कई दिनों से पार्टी हाईकमान से नाराज थे। वह यूपी कांग्रेस के कुछ नेताओं से अपनी नाराजगी जाहिर भी कर चुके थे, लेकिन फायदा नहीं हुआ। बता दें कि कुंवर जितिन प्रसाद उत्तर प्रदेश के शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस के वो युवा चेहरे हैं, जिन्होंने दो बार लोकसभा चुनाव जीत कर मनमोहन सिंह की कैबिनेट में मानव संसाधन विकास मंत्रालय और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय में राज्यमंत्री का दायित्व संभाला। जितिन प्रसाद कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शामिल हैं। एक समय पर वह कांग्रेस की टीम का अहम हिस्सा हुआ करते थे। लेकिन बताया जा रहा है कि कांग्रेस के बड़े ब्राहम्ण चेहरों में से एक जितिन प्रसाद पिछले कई दिनों से पार्टी हाईकमान से नाराज थे। वह यूपी कांग्रेस के कुछ नेताओं से अपनी नाराजगी जाहिर भी कर चुके थे। हालांकि, इसके बावजूद जितिन प्रसाद की शिकायत को पार्टी हाईकमान ने नजरअंदाज किया। यही वजह है कि वह कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस में जब से प्रियंका गांधी की एंट्री हुई है, तब से जितिन प्रसाद की अहमियत पार्टी की नजरों कम होती नजर आने लगी। प्रियंका के आने के बाद यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू बनाए गए। कई अहम समितियों में भी जितिन प्रसाद का नाम नदारद रहा। इसके बाद जितिन प्रसाद को पश्चिम बंगाल का चुनाव प्रभारी बना दिया था। जितिन प्रसाद के लिए ये संकेत काफी था। उन्हें उत्तर प्रदेश की राजनीति से दूर करने का प्रयास किया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *