Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी । देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल ने बाजार खोलने की मांग को लेकर आंखों में काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया। तय कार्यक्रम के तहत व्यापारी देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के आहवान पर पटेल चैक में एकत्रा हुए। व्यापारियों ने आंखों में काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाजार खोलने की मांग की। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि सरकार की आंखों में पट्टी बंधी है उसको दुकानदारों की परेशानी नहीं दिख रही है। इसके चलते व्यापारियों ने सरकार की आंखों को खोलने के लिए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हम शांतिपूर्ण तरीके से सारी चीजों को कर चुके है पर सरकार की आंखें नहीं खूल रही। चेतावनी दी कि बाजार नहीं खोलने की स्थिति में व्यापारी बड़ा आंदोलन करने को विवश होंगे। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर प्रदेश महामंत्राी राजकुमार केसरवानी कुमाऊं मंडल अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता नगर महामंत्राी अजय कृष्ण गोयल जिला अध्यक्ष राकेश बेलवाल कार्यकारी जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन सिद्दीकी, ग्रीन सिटी सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष जसपाल सिंह, भूपेश बिष्ट, सुमित साहू, रवि गुप्ता, संजय, कृष्ण कुमार परगाई, विजय नारायण त्रिपाठी, प्रदीप कुमार, वैभव गुप्ता, अमित टम्टा, जतिन अग्रवाल, संजय कपूर, अरमान सैफी, ललित बहेलिया, जगदीश चंद्र, मुकेश दानू, राहुल सागर, लोकेश कुमार गुप्ता, आकाश जायसवाल, अनिल गुप्ता, तुषार चैधरी, कार्तिक कश्यप, टीटू, जैस्मिन मोहम्मद, आरिफ राहुल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *