February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सुपरटेक के खिलाफ दिया धरना

रूद्रपुर । मेट्रोपोलिस सिटी के अंदर व बाहर सुपरटेक द्वारा फ्लैट विला व प्लाट बेचने के नाम पर बार-बार धोखाधड़ी एवं लगातार की जा रही अनियमितताओं के खिलाफ आज राज्य आंदोलनकारी अवतार सिंह बिष्टकी अगुवाई में कई लोगों ने मेट्रोपोलिस सिटी के गेट पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अवतार सिंह बिष्ट ने सुपरटेक के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान एमआरडब्ल्यू के अध्यक्ष देवेंद्र शाही ने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए मेट्रोपोलिस को बचाने की मांग की। धरना प्रदर्शन में प्रधान संघ अध्यक्ष पति एवं उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद के महासचिव प्रधान संघ अध्यक्ष दीपा कांडपाल ने भी समर्थन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *