February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

महिला से लाखों की ठगी और दुष्कर्म का आरोपी पुजारी गिरफ्तार

बच्चा पैदा होने का झांसा देकर की थी धोखाधड़ी
रूद्रपुर । निसंतान को बच्चा पैदा करने का झांसा देकर 15 लाख की ठगी और उसके साथ दुष्कर्म के वांछित आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। 26 मार्च 2021 को एक निसंतान महिला ने दुर्गा मंदिर रम्पुरा निवासी पुजारी राम भक्त पुत्र अशरफी लाल पर बच्चा पैदा होने का झांसा देकर 15 लाख 50 हजार की ठगी करने और शारीरिक सम्बंध बनाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने राम भक्त के खिलाफ धारा 376, 420, 506 और 120 बी आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। आरोपी तभी से फरार चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर जिले में वांछितों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत आज पुलिस ने सोनिया होटल के पीछे दुर्गा मंदिर रम्पुरा से धोखाधड़ी और दुष्कर्म के आरोपी पुजारी राम भक्त पुत्र अशरफी लाल को गिरफ्तार कर लिया। इसके अतिरिक्त पुलिस ने वहीं धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित चल रे अशोक चन्द्र पुत्र काशी राम निवासी धीमरी ब्लाक थाना दिनेशपुर को भी पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों को गिरफ्तार करने वाली टीम मे ंउपनिरीक्षक कौशल भाकुनी, उपनिरीखक अनिल जोशी, कांस्टैबल नीरज शुक्ला, दिनेश चन्द्र, कल्याण सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *