February 16, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किच्छा। बरेली से नैनीताल घूमने आ रहे युवकों की बाइक ट्रक की चपेट में आ गयी। हादसे में एक युवक की मौत हो गयी जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को अस्पताल भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरेली के युवकों का ग्रुप आज नैनीताल घूमने के लिए जा रहा था। चार बाइकों पर आठ युवक सवार होकर नैनीताल जा रहे थे। इसी बीच पुलभट्टा थाने को पार करने के बाद लकड़ी से भरे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बुलेट बाइक संख्या यूपी 25 डीए 5650 अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक 25 वर्षीय इमरान निवासी श्यामतगंज, बरेली छिटक कर ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आ गया। उसके पीछे बैठा साथी जाहिद पुत्र नूर मोहम्मद निवासी श्यामतगंज बरेली भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को पुलिस ने सीएचसी किच्छा में भर्ती करवाया, जहा चिकित्सको ने इमरान को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर एसओ पुलभट्टा विनोद जोशी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर परिजन भी किच्छा पहुंच गये। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *