February 18, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

553 लोगों के नाम लवे के नोटिस पर भड़के क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन 

हल्द्वानी । इंदिरानगर वार्ड नंबर 14 क्षेत्र में रेलवे ने एक बार फिर इस क्षेत्र को अपनी जगह बताते हुए आज 553 काविज लोगों के नाम नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिये है। रेलवे द्वारा की गई इस कार्रवाई पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इस बीच मौके पर पहुंचे लोगों ने रेलवे द्वारा किए जा रहे बोर्ड चस्पा की कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। आज बनभूलपुरा पुलिस प्रशासन , रेलवे सुरक्षा बल एवं अन्य रेलवे विभाग की टीम ने वार्ड नंबर 14 में जाकर 553 लोगों के नाम का नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया है इस कार्रवाई से यह मामला एक बार फिर गरमा गया है। इस बीच रेलवे विभाग के खिलाफ स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध ज्यादा बढ़ता देख भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि पीपी एक्ट में रेलवे को हर घर पर जाकर के नोटिस देना चाहिए, लेकिन रेलवे को खुद नहीं पता कि किसका घर कहां है. बस ऐसे ही बोर्ड पर नोटिस चस्पा कर दे रही है स्थानीय लोगों ने रेल विभाग द्वारा की गई कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *